Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

– तीन के खिलाफ हुई जिला बदर की कार्रवाई 

 मऊ। मुख्तार अंसारी के गिरोह पर पुलिस का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भी पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह के पांच सदस्यों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है। साथ ही तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है। 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि मन्ना सिंह हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के साथ सहअभियुक्त रजनीश सिंह उर्फ सूर्यनाथ सिंह निवासी परदहा का शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किया। डी 60 गैग लीडर अंकुर राय से सम्बन्धित प्रवीण कुमार राय का दो शस्त्र लाइसेंस एसबीबीएल व एनपीबी रिवाल्वर को निरस्त किया। अंकुर राय के परिजन गिरिजा राय निवासी सहरोज का एक शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया। अवैध वसूली गैग के मान्धाता शुक्ला का शस्त्र लाइसेंस को भी निरस्त किया। इस प्रकार अब तक मुख्तार अंसारी गैग से जुड़े कुल 20 शस्त्र लाइसेंस निलम्बित हो चुके हैं। इनसे से 13 निरस्त हो चुके है। 
इसके साथ ही दक्षिण टोला थाने के मदनपुरा मुहल्ला निवासी अनीस, अस्तुपुरा निवासी अल्तमश सभासद और मोहम्मदाबाद गोहना थाने के भदीड़ गांव निवासी मोहर सिंह को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। ये सभी मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य है। जिनको जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के आदेश पर जिला बदर करने की कार्रवाई की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular