Sunday, March 15, 2026
Homeखेलमुक्केबाजी में लवलीना ने भारत का पदक किया पक्का

मुक्केबाजी में लवलीना ने भारत का पदक किया पक्का

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलिंपिक के सातवें दिन काफी शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी,तीरंदाजी से लेकर बॉक्सिंग में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। निराशा महिला दिग्गज एमएसी मेरीकोम की हार को लेकर हुआ। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी पर आज सबकी नजरें रहेंगी तो वहीं बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से भी भारतीय फैंस को उम्मीद है। बॉक्सिंग में लवलीना और पूजा दोनों ही महिला खिलाड़ी पदक हासिल करने के इरादे से रिंग में उतरेंगी। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलाना ने 64 किलो ग्राम भारवर्ग में एक पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ह्यूलियन की चेन को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही इस महिला स्टार ने भारत का एक पदक पक्का कर दिया है।

सिमरनजीत मुक्केबाजी में हारी

भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को 57 किलो भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की मुक्केबाज के हाथों हार मिली। 5-0 से यह मुकाबला जीतकर थाई मुक्केबाज सिसोनडी सुडापोर्न ने अगले दौर में जगह पक्की की। 25 मीटर एयर पिस्टर इवेंट के क्वलीफायर के रैपिड राउंड में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सर्नोबत ने निसाश किया। राही जहां 32 स्थान पर रही तो वहीं मनु ने 15वां स्थान हासिल किया। शुक्रवार को इन दोनों ही खिलाड़ी से उम्मीद थी लेकिन फाइनल में जगह बनाने से नाकाम रही। मनु ने प्रीसीजन में 292 अंक हासिल किए थे जबकि रैपिड में 290 अंक हासिल कर पाई। दिन की शुरुआत दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार जीत के साथ की है। दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। त्व्ब् की कसेनिया पेरोवा को हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला कोरिया की आन सान से सुबह 11.30 बजे पर होगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular