Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यमुकुल रॉय ने किया दावा : भाजपा के 24 विधायक हैं संपर्क...

मुकुल रॉय ने किया दावा : भाजपा के 24 विधायक हैं संपर्क में

कोलकाता (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के चुने हुए विधायक लगातार तृणमूल में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर सबसे पहले तृणमूल में शामिल हुए मुकुल रॉय ने दावा किया है कि भाजपा के 24 विधायक उनके संपर्क में हैं।

आने वाले समय में कई विधायक विधायक तृणमूल में शामिल हो सकते हैं। ममता बनर्जी के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले 24 विधायक उनके संपर्क में हैं। मुकुल रॉय ने कहा कि ऐसे विधायकों और नेताओं की लम्बी कतार है जो तृणमूल में शामिल होना चाहते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने सोमवार रात ईडी से पूछताछ के बाद दावा किया था कि भाजपा के 25 विधायक उन लोगों के संपर्क में हैं। वही चुनाव के बाद से भाजपा के चार विधायक तृणमूल में शामिल हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular