Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुकदमा कायम कर इन्द्राणी चटर्जी को भेजना चाहिए जेल : बृजलाल

मुकदमा कायम कर इन्द्राणी चटर्जी को भेजना चाहिए जेल : बृजलाल

लखनऊ(हि.स.)। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के जनरल मैनेजर द्वारा प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कड़ी निंदा की है।

राज्यसभा सांसद ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई टिप्पणी पर मैगजीन के जनरल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आज मैंने ट्वीटर पर इन्द्राणी चटर्जी का एक ट्वीट पढ़ा है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनाना चाहिए। यह पद उच्चवर्ग के कुछ लोगों के लिए रिजर्व कर देना चाहिए। उन्होंने दलित समाज, आदिवासियों के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है। बृजलाल ने कहा कि जिस तरह से इन्द्राणी ने दलित समाज और आदिवासियों का अपमान किया है, उनके खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा कायम किया जाना चाहिए और उन्हें जेल भेज देना चाहिए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular