Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुआवजे के आश्वासन के बाद जवाहर तापीय परियोजना प्लांट से मजदूर का...

मुआवजे के आश्वासन के बाद जवाहर तापीय परियोजना प्लांट से मजदूर का उठने दिया शव

एटा(हि.स.)। मलावन के जवाहर तापीय परियोजना प्लांट में शुक्रवार को दोपहर अचानक झूला टूटने से झारखंड के जिला गढ़वा क्षेत्र के निवासी अक्षय कुमार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने प्लांट के अधिकारियों पर लिफ्ट में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा करते हुए शव को वहीं रखकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह, सकीट क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी के अलावा सर्किल का पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए।

अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा कि लापरवाह अधिकारियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। तकनीकि कमी को सही कराया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद कर्मचारी माने, अधिकारियों ने आश्रितों को 24 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के भरोसे के कई घंटों बाद पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular