Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुआवजे की चेक का खारिज होना बचकानी हरकत : अखिलेश यादव

मुआवजे की चेक का खारिज होना बचकानी हरकत : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया जिले में प्रशासन द्वारा बच्चे की पिटाई से मौत पर दी गई चेक के बाउंस (खारिज) होने पर शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस पर भाजपा सरकार पर भी तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बुधवार को कहा कि दलित बच्चे की पिटाई से हुई मौत के बदले मुआवजे का चेक जब बैंक में खारिज हो गया, तो अब भाजपा का शासन-प्रशासन मुंह छिपाने के लिए कह रहा है वो चेक प्रतीकात्मक था। इससे बचकानी बात और क्या होगी। भाजपा में सब कुछ प्रतीकात्मक है, अच्छा हो कहा जाए छलात्मक है। अखिलेश ने इसे लेकर तंज कसा कि ‘नकली संवेदना का नकली चेक।’

उप्र के औरैया जनपद में एक शिक्षक की पिटाई से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की चेक दी थी। यह चेक जब बैंक में लगाई गई तो वह रकम न होने से बाउंस (खारिज) हो गई। इस पर बेटे को खो चुके पीड़ित परिवार ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। जिले की इस कार्यशैली को शासन स्तर पर काफी गंभीरता से लिया गया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular