Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामुंह दांत के स्वस्थ रहने से रोग मुक्त रहेगा शरीर : डा....

मुंह दांत के स्वस्थ रहने से रोग मुक्त रहेगा शरीर : डा. पाण्डेय

महिला अस्पताल के निकट दंत चिकित्सा केन्द्र का हुआ लोकार्पण

संवाददाता

गोण्डा। व्यक्ति के स्वस्थ व सुन्दर दिखने के लिए स्वच्छ मुंह के साथ स्वस्थ दांतों की प्रमुख भूमिका है। इसके स्वस्थ रहने से शरीर रोग मुक्त रहेगा। महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर नव स्थापित एपेक्स डेन्टल एण्ड इम्पलान्ट सेन्टर का सोमवार को लोकार्पण करते हुए जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व एससीपीएम कालेज के चेयरमैन डा. ओएन पाण्डेय ने यह विचार व्यक्त किए। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण समारोह में बोलते हुए दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज व गुरु तेग बहादुर अस्पताल में मुख और दांत रोग के वरिष्ठ डाक्टर आशीष शुक्ल ने नव स्थापित चिकित्सा केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। डा. श्रद्धा शुक्ला ने लोगो से दांतों को स्वस्थ रहने के लिए गुटका व तम्बाकू जनित वस्तुओं का प्रयोग न करने व धूम्रपान से बचने का आह्वान किया। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने सभी चिकित्सा से जुड़े लोगों से गरीब असहाय लोगों की चिकित्सा में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, डा. जीएस त्रिपाठी, का. कौशलेंद्र पाण्डेय, अजिताभ दूबे, शिव कुमार पाण्डेय, डा. अमित कुमार शुक्ल, शेष नारायण मिश्र, महेश तिवारी, अनुपम मिश्र, जसवंत लाल सोनकर, राजेश रायचन्दानी, अवनि कुमार शुक्ल, अमर किशोर कश्यप बमबम, उमेश शुक्ल, उत्तम प्रसाद शुक्ल, शेषमणि त्रिपाठी, संतोष कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular