मुंबई (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई से प्रयागराज जंक्शन के लिए वन -वे स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं) चलाने का निर्णय लिया है।
मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 01467 सुपरफास्ट स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 06.01.2023 को 13.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं 01469 सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 07.01.2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 00.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 23.30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
इन ट्रेनों को कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड (केवल 01469 के लिए), मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 10 द्वितीय श्रेणी सीटिंग (2एस), 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन की संरचना की गई है। सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 01467 और 01469 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ हो चुकी है।
दिलीप
