Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुंबई से आई AC X-Press बनी आफत, 11 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से आई AC X-Press बनी आफत, 11 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। मुंबई से आई एसी एक्सप्रेस के करीब 11 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि इन यात्रियों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। यात्रियों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, ट्रेनों से आए सभी यात्रियों की जांच करना भी विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। गुरुवार को लोकमान्य तिलक से चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची एसी एक्सप्रेस ट्रेन से 200 से ज्यादा यात्री लखनऊ उतरे। इनमें से अधिकतर यात्री तो स्टेशन के अंदर से ही जंक्शन के प्लेटफॉर्म चले गए। वहीं 100 से ज्यादा यात्री बिना जांच कराए ही स्टेशन के बाहर चलेगए।मौके पर केवल 70 यात्रियों की ही एंटीजन जांच हुई। इनमें से 11 लोग संक्रमित पाए गए। इन यात्रियों का नाम-पता नोट कर लिया गया। साथ ही क्वारंटीन रहने की सलाह देकर इन्हें घर जाने दिया गया। अब इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि मुंबई से रोजाना करीब 2000 लोग विभिन्न ट्रेनों से लखनऊ आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर बिना जांच कराए ही बाहर निकल जा रहे। इससे शहर में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  गड़करी की चली तो 40 फीसद घट जाएंगे पेट्रोल के दाम

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular