Saturday, April 11, 2026
Homeखेलमुंबई टेस्ट : मयंक अग्रवाल का नाबाद शतक, पहले दिन भारत ने...

मुंबई टेस्ट : मयंक अग्रवाल का नाबाद शतक, पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर बनाए 221 रन

मुंबई (हि.स.)। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। मयंक 120 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक के साथ ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

देर से शुरू हुए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने भारत को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 19 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया। हालांकि, 80 रन के कुल स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा, जब शुभमन गिल 71 गेंदों में 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद पर रॉस टेलर के हाथों कैच आउट हुए। 2010 के बाद ऐसा पहली बार है जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय ओपनरों ने 25 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी की है।

भारत को दूसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो बिना खाता खोले एजाज पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसी ओवर में एजाज पटेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी फंसाया और उन्हें भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 119 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर एजाज पटेल की गेंद पर 18 रन बनाकर कैच आउट हुए और उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया।

इसके बाद साहा और मयंक ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से चारों विकेट एजाज पटेल ने लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular