Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमुंबईः सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां...

मुंबईः सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

मुंबई (हि.स.)। मुंबई के कांजुरमार्ग में हैवी इंडस्ट्रीयल इस्टेट में स्थित सैमसंग के सर्विस सेंटर में सोमवार की रात लगभग 9 बजे भीषण आग लगी गई है। घटनास्थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां तथा चार वाटर टैंक आग बुझाने में जुटे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की प्राथमिक खबर मिली है।

जानकारी के अनुसार कांजुरमार्ग में स्थित सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल वहां से बाहर निकाल दिया गया है। घटनास्थल के पास ही बड़े पैमाने पर झोपड़पट्टी बसी हुई है, इसलिए फायर ब्रिगेड कर्मी किसी भी तरह आग का प्रसार रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल पर अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है, आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी आग लगने के कारणों को बताया नहीं जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular