Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमीरजापुर : शोहदों पर नजर रखेगी तीसरी आंख, अपराध पर लगेगा अंकुश

मीरजापुर : शोहदों पर नजर रखेगी तीसरी आंख, अपराध पर लगेगा अंकुश

– हर चौराहे पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
– मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मीरजापुर (हि.स.)। विंध्याचल परिक्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। हर चौराहे-तिराहे के साथ विद्यालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। इससे शोहदों पर नजर रखकर कार्रवाई की जा सकेगी।

कैमरा लगाने के लिए निजी संस्थाओं व विद्यालय प्रशासन की मदद ली जाएगी, ताकि जिलेभर में अधिक सीसीटीवी कैमरे लग सके। कैमरा लगने पर इसका एक और फायदा होगा। छेड़छाड़ की घटनाओं के साथ-साथ अन्य अपराध पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। कैमरे का कंट्रोल रूम नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में होगा। इसकी निगरानी करने के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो लगातार इन पर निगाह रखेंगे। 
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। यह अभियान सफल भी हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई से महिलाएं संतुष्ट भी हैं। महिलाओं, छात्राओं तथा बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की घटनाएं न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हर जगह पुलिस के न रह पाने के कारण अब पुलिस ने अधिकांश स्थानों पर निगाह रखने के लिए तीसरी आंख का सहारा लिया है। इसके लिए पुलिस ने जनपद के प्रत्येक चौराहे व तिराहे तथा विद्यालयों के बाहर या आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही है। बताया गया कि पहले से ही कुछ सीसीटीवी कैमरे मुख्य स्थानों पर लगाए गए हैं, लेकिन अब और अधिक लगवाने की जरुरत है। इसके लिए निजी संस्थाओं से भी बात किया गया है, जिन्होंने कुछ कैमरे लगवाने की बात कही है। ऐसा हुआ तो महिलाओं की सुरक्षा और अच्छी तरह से करने में पुलिस को मदद मिलेगी। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चौराहे व तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कुछ संस्थाओं से बातचीत की गई है। सीसीटीवी कैमरा लगने से शोहदों पर कार्रवाई होगी और इससे अपराध पर भी अंकुश लगेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular