Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मीरजापुर में 68 मीटर के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर

 मीरजापुर में 68 मीटर के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर

मीरजापुर(हि.स.)। मीरजापुर में बुधवार तक गंगा जलस्तर 68.130 मीटर तक पहुंच गया। जबकि एक दिन पूर्व 67.540 मीटर दर्ज किया गया था। चेतावनी बिंदु 76.72 मीटर है। गंगा जलस्तर ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को गंगा किनारे जाने से मना कर दिया गया है, क्योंकि लगातार पानी बढ़ रहा है। दूसरे प्रांतों से भी पानी आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में कम बारिश होने के बावजूद लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मीरजापुर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे से पानी बढ़ रहा है। जबकि यहां पर बहुत ही कम बारिश हुई है। पानी बढ़ने के पीछे दूसरे प्रांतों में आई बाढ़ का कारण बताया जा रहा है। प्रशासन की मानें तो यमुना नदी उफान पर है। वहीं उत्तराखंड में ही अधिक वर्षा हुई है। दोनों स्थानों का पानी अब गंगा में छोड़ा जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के जिले से गुजरी गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। बताया गया कि आने वाले दिनों में और अधिक पानी बढ़ेगा, क्योंकि अभी भी दूसरे प्रांतों में वर्षा जारी है। मीरजापुर की बात करें तो सबसे पहले छानबे के बबुरा व कोन ब्लाॅक के हरसिंहपुर गांव में पानी पहुंचता है। यह दोनों गांव गंगा के एकदम निकट हैं, जिससे यहां आसानी से पानी पहुुंच जाता है। इसके अलावा इन्हीं दोनों ब्लाॅकों के कुछ अन्य गांव में भी पानी पहुंचता है। प्रशासन ने सभी को अलर्ट कर दिया है।

कमलेश्वर शरण/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular