Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमीरजापुर : प्लेटफार्म पर प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

मीरजापुर : प्लेटफार्म पर प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

जीआरपी की तत्परता व सावधानी से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

मीरजापुर (हि.स.)। जीआरपी की तत्परता और सूझबूझ से प्लेटफार्म पर बैठीं महिलाओं के सहयोग से प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता ने प्लेटफार्म पर ही बच्ची को जन्म दिया।

गाजियाबाद से किशनगंज बिहार महानंदा एक्सप्रेस से जा रही गर्भवती महिला बेगम (35) अपने पति के साथ पूर्णिया जा रही थी। गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा बढ़ने पर वह ट्रेन के मीरजापुर स्टेशन पहुंचने पर पति के साथ प्लेटफार्म नम्बर दो पर उतर गई। पति ने प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी सिपाही सुनील कुमार सिंह को अपनी परेशानी बतायी। सुनील ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य महिलाओं से सहायता करने का आग्रह किया। इसी दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मौके पर ही चिकित्सक को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला यात्री को उसके पति के साथ मंडलीय चिकित्सालय भेजा।

RELATED ARTICLES

Most Popular