Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमीरजापुर : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलबिंत

मीरजापुर : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलबिंत

मीरजापुर (हि.स.)। लालगंज तहसील अंतर्गत हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत मड़वा धनावल के लेखपाल को उपजिलाधिकारी लालगंज ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

लेखपाल राजेश कुमार मौर्य पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव निर्वाचन के दृष्टिगत 24 फरवरी को ईवीएम कमिशनिंग का कार्य कार्य होना था। इसी क्रम में 27 फरवरी को बूथ संख्या 421 से 450 तक ईवीएम कमिशनिंग के कार्य टीम में लेखपाल कृष्ण कुमार पटेल व हंसराज के साथ ड्यूटी लगाई थी, लेकिन तीन बजे अपर्रहान बिना बताए लेखपाल मड़वा धनावल अनुपस्थिति रहे। फोन भी आफ बता रहा था। इनके द्वारा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। लापरवाही एंव उदासीन बरती जा रही है।

उपरोक्त आरोप में नायब तहसीलदार की आख्या के पश्चात 27 फरवरी को आरोपी की जांच के लिए तहसीलदार लालगंज को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में तहसीलदार लालगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल को निलबिंत करने की कार्रवाई की गई है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular