Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमीरजापुर : डायरिया का प्रकोप, दो महिलाओं की बिगड़ी हालत

मीरजापुर : डायरिया का प्रकोप, दो महिलाओं की बिगड़ी हालत

मीरजापुर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव मंगलवार की रात रिश्तेदारी में आई दो महिलाओं की हालत डायरिया के प्रकोप के बिगड़ गई। उल्टी-दस्त शुरु होने पर रिश्तेदारों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है।

हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी रामहित के यहां महोगढी गांव निवासी रिश्तेदार सोनपती (50) व आरती (21) दो दिन पहले आई थी। मंगलवार की रात अचानक उल्टी-दस्त शुरु होने पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जंहा दोनों का उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि घर में खाना खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी और उल्टी-दस्त शुरु हो गई। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि डायरिया से ग्रसित दो महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आई थीं। दोनों का उपचार किया जा रहा है। हालत सामान्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular