मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
मीना शाह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट-
संस्था के संस्थापक हजरत महबूब मीना शाह के उद्देश्य के तहत रविवार को यहां मीना शाह परिसर में मेला लगा।
मेगा कंपटीशन माइंड स्पार्क में प्रतियोगिताएं ऑनलाइन क्विज, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से 4000 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के गेमिंग स्टाल, गन शूटिंग, कार रेस, बुलेट गेम, मोटो रेस, वाटर बॉल गेम्स, ग्लास वाटर गेम्स में हिस्सा लिया वकई व्यापारियों जैसे पिज़्ज़ा खा लो, ग्रीन जूस एंड कैफे, अंश ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक बाइक, ने अपने स्टॉल भी लगाए और न्यू मीना इलेक्ट्रॉनिक, अलमीना ट्रेडर्स,स्टार पब्लिसिटी, मेल्टिंग मोमेंट आदि ने बिना स्टाल लगाए।संस्था के मैनेजर हसन सईद ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन संस्था विगत वर्षों से बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ाने के लिए करती रहती है

।सेंटर मैनेजर अजय टंडन ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में ना सिर्फ संस्था के सदस्य अपितु जनपद के तमाम प्रतिष्ठित विद्यालयों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के एकाउन्ट आफिसर फिरोज खान, मोनिका चन्द्रा, तबरेज आलम अखिलेश पाठक, सुशान्त श्रीवास्तव, विभुति मणि त्रिपाठी,मोनिका दूबे, तरूण कुमार श्रीवास्तव, तौकीर आलम अंसारी, राघवेन्द्र पाण्डेय,इबारत अली, देवशील गौरव,शिवम श्रीवास्तव, पूनम रस्तोगी, आरिफ अली, जावेद आलम आदि उपस्थित रहे।


