– विधानसभा चुनाव सकुशल, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने पर डीएम ने मीडिया बंधुओं का जताया आभार
मुरादाबाद (हि.स.)। जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने में सहयोग प्रदान करने के लिए जनपद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त पत्रकारों एवं मीडिया बंधुओं व मीडिया संस्थानों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि प्रेस एवं मीडिया हमारी प्रजातांत्रिक प्रणाली का चौथा मजबूत स्तंभ है तथा चुनाव जैसे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में जनपद की मीडिया ने जो महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है वह प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाये गये अभियान के अंर्तगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने में जिला प्रशासन को अमूल्य सहयोग देने एवं सकारात्मक भूमिका निभाने पर भी मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं
निमित जायसवाल
