Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमीडिया को कठघरे में खड़ा करना बंद कर पहले खुद सुधरे सपा...

मीडिया को कठघरे में खड़ा करना बंद कर पहले खुद सुधरे सपा : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के नेता, विधायक, सांसद के काले कारनामों पर मीडिया कुछ भी ना बोले। कुछ भी ना लिखे, इसीलिए सपा विधायक मनोज पांडे सदन में मीडिया पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। यह पलटवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने किया है।

उन्होंने कहा कि सपा विधायक मनोज पांडेय ने सदन में मीडिया पर अंकुश लगाने की मांग की, यह सपा का दोहरा रवैया है। कहा कि सपा नेता पहले अपने को सुधारें, मीडिया को कटघरे में खड़ा करना बंद करें।

सपा विधायक मनोज पांडेय ने सोमवार को विधानसभा बजट सत्र की शुरूआत पर कवरेज को लेकर में मीडिया पर अंकुश लगाने की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा नेताओं पर जुबानी हमला बोला है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular