Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन 2024 को धार देंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश, गिनाएंगे मोदी की उपलब्धियां

मिशन 2024 को धार देंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश, गिनाएंगे मोदी की उपलब्धियां

– जीत का मंत्र दे कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, जनसभा भी करेंगे

मीरजापुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 21 जून को मीरजापुर आएंगे और जनसभा कर मिशन 2024 को धार देंगे। साथ ही सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाएंगे।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकाप्टर 21 जून को सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर उतरेगा। पुलिस लाइन से उप मुख्यमंत्री कार से महुवरिया स्थित बीएलजे ग्राउंड पहुचेंगे और जनसभा करेंगे। साथ ही जीत का मंत्र दे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वह जनपद बांदा के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। बांदा के बाद उप मुख्यमंत्री का उन्नाव जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बीएलजे ग्राउंड पर सजेगा मंच, प्रशासन अलर्ट

उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अधिकारी भव्य जनसभा स्थल की तैयारी में जुटे हैं। अधिकारियों को जनसभा स्थल पर भव्य मंच के साथ लोगों के बैठने व भीषण गर्मी में कड़ी धूप से बचाने एवं पेयजल आदि व्यवस्था उप मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

कमलेश्वर शरण/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular