Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन साहसी से बढ़ेगा छात्राओं में आत्मविश्वास: मेनका

मिशन साहसी से बढ़ेगा छात्राओं में आत्मविश्वास: मेनका

सुलतानपुरहि.स.)।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे व अंतिम जिला पंचायत सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पूर्व जिलाध्यक्षों,पार्टी पदाधिकारियों से जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया।

उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र का चौतरफा विकास करना मेरी प्राथमिकता है। श्रीमती गांधी ने पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित नारी सुरक्षा व मिशन साहसिक कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई।उन्होंने छात्राओं के सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण को देखा और सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण छात्राओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाएं सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ हर विपरीत परिस्थिति में डटकर मुकाबला करने में सक्षम होंगी।शहर विधायक विनोद सिंह ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।आज विभिन्न कार्यक्रमों में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह,काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संत बख्श सिंह चुन्नू,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह,करुणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीताशरण त्रिपाठी , प्रतिनिधि रणजीत कुमार,प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, ज्ञान प्रकाश जयसवाल, विजय त्रिपाठी,शुभेन्द्र वीर सिंह, चन्दर प्रताप सिंह,श्याम बहादुर पांडे आदि मौजूद रहे।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular