Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामिशन शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षिक

मिशन शक्ति योद्धा सम्मान से सम्मानित हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षिक

गोंडा। मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण पर सराहनीय कार्य व अच्छे प्रदर्शन हेतु जनपद गोंडा के ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक के साथ सचिव प्रत्यूष राज को पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय व उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय में मिशन शक्ति योद्धा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान करें सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त खिलाड़ियों को और आगे भी अच्छे कार्य करने हेतु व समाज में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता व अन्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया साथ ही साथ भविष्य में ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज के देखरेख में महिला पुलिसकर्मी व नए जवानों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया उक्त अवसर पर उन्होंने बालिका खिलाड़ियों से बालिका सुरक्षा पर भी चर्चा की सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में दीक्षा चौधरी, वैष्णवी चौधरी, श्रद्धा, कुणाल तिवारी , क्षितिज तिवारी, महिमा , युवराज, राहुल सिंह, आराध्या, पलक चौधरी, बबीता चौधरी, महक मौर्या, पीयूष राजभर, पलक सिंह को सम्मानित किया गया प्रशिक्षक गौरव उपाध्याय ,अरुण चंद नागर ,देवेंद्र शर्मा के साथ जनपद गोंडा में आत्मरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने व महिला शक्ति मिशन मैं विशेष योगदान देने हेतु ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज को सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर सेंट जीवियर्स के प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर ने पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक को हरियाली व पर्यावरण जागरूकता हेतु तुलसी का पौधा प्रदान कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular