Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमिशन शक्ति के तहत एक माह के भीतर 266 लोगों पर एफआईआर

मिशन शक्ति के तहत एक माह के भीतर 266 लोगों पर एफआईआर

लखनऊ (हि.स.)। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस मुख्यालाय से सम्बद्ध पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रदेश में एन्टी रोमियो स्क्वायड की टीम ने एक माह के भीतर सार्वजनिक स्थल, चौराहों, मार्केट, पार्क, विद्यालय तकरीबन 1,69,889 स्थानों पर चेकिंग की गयी। इस दौरान 6,35,815 व्यक्तियों को चेक किया गया। धारा 107/116 के तहत 12,928 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। धारा 151 के तहत 7,641 लोग और गुंडा एक्ट के तहत 398, 110 एक्ट के तहत 1,843 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। 266 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular