Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनमिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में पहुंचे रश्मिका मंदाना और सिद्धार्थ मल्होत्रा

मिशन मजनू की सक्सेस पार्टी में पहुंचे रश्मिका मंदाना और सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मिशन मजनू 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ को एक भारतीय जासूस के रुप में दिखाया गया है, जो भारत पर हमले को रोकने के लिए पाकिस्तान जाता है। मिशन मजनू के कलाकारों और क्रू मेंबर ने शुक्रवार को मुंबई में एक पार्टी थ्रो करके फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।

कियारा आडवाणी के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा पार्टी में ब्लैक पैंट और टी-शर्ट में नजर आए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में रश्मिका मंदाना को पार्टी में मुस्कुराते हुए और मीडिया की तरफ हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका ने ब्लैक हुडी के साथ ग्लिटर स्कर्ट पहनी थी। सिद्धार्थ और रश्मिका ने फिल्म के क्रू के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

मिशन मजनू शांतनु बागची द्वारा निर्देशित एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म एक रॉ एजेंट की कहानी बताती है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले और उसके दौरान एक अंडरकवर मिशन पर पाकिस्तान जाता है। रश्मिका एक नेत्रहीन पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में हैं।

लोकेश चंद्रा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular