Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिला औंधे मुंह लापता युवक की लाश

मिला औंधे मुंह लापता युवक की लाश

सुलतानपुर (हि.स.)। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव ट्यूबवेल की नाली में औंधे मुंह पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। युवक खेत की ओर शौच करने गया था और घर नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

कूरेभार थानाक्षेत्र के परसौंहा सलीमपुरग्रेंट गांव निवासी बलजीत कोरी (28) पुत्र छोटेलाल बुधवार की शाम खेत में शौच के लिए गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं लगा सका।

परिजनों ने गुरुवार सुबह लापता बेटे बलजीत की फिर तलाश शुरू की और उसका शव लालचंद्र के खेत के बगल से गुजर रही नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली सकरी होने के चलते वह नाली से निकल नहीं सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा मौत का कारण

गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता से तहरीर लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी अनीता व दो छोटे बच्चों श्रेयांश (3) व अंश (2) का रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्थित स्पष्ट हो पाएगा।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular