Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलमिलानो कैफे होटल सील, एलडीए ने की कार्रवाई

मिलानो कैफे होटल सील, एलडीए ने की कार्रवाई

लखनऊ(हि.स.)। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में विशाल खंड-दो में मेजर के वाहन फूंकने का मामला थम नहीं रहा है। मिलानो कैफे होटल के मालिक शिवम की गिरफ्तारी के बाद अब होटल को सील कर दिया गया है।

एलडीए की टीम ने मंगलवार को होटल मिलानो कैफे पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मदद से एलडीए ने होटल सील कर दिया।

एलडीए की तरफ से होटल प्रबंधन को 12 तारीख तक अवैध रूप से बने मंजिल के संबंध में जवाब देने की नोटिस दी है। नोटिस के अनुसार होटल में नक्शा से ज्यादा निर्माण कार्य कराया गया है।

मेजर अभिजीत के होटल पर बाजे रहे डीजे के विरोध करने पर होटल मालिक शिवम द्वारा मेजर की कार जलाने के बाद पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मेजर की शिकायत के बाद ही एलडीए ने होटल के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular