Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिठाई विक्रेता की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

मिठाई विक्रेता की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

आगरा (हि.स.)। आगरा में आज मिठाई विक्रेता की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस उपायुक्त नगर के नेतृत्व में हुई कार्यवाही में मिठाई विक्रेता की सभी चल- अचल सम्पत्तियों को कुर्क किया गया। मिठाई विक्रेता पर हुई इस कार्यवाही को गैंगस्टर एक्ट के तहत अंजाम दिया गया है।

आगरा में आज मिठाई विक्रेता पप्पू कुशवाहा पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को मिठाई विक्रेता की सभी कुल मिलाकर 3. 30 करोड़ रुपयों की संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही को गैंगस्टर एक्ट के तहत अंजाम दिया गया है। कुर्की के लिए पहुंची टीम ने सबसे पहले मुनादी को अंजाम दिया।

थाना छत्ता अंतर्गत पुलिस ने मुनादी के पश्चात पांच अचल संपत्ति दुकान, जमीन, तीन बैंक अकाउंट, पांच वाहनों समेत कुछ चल सम्पत्तियों को मिलाकर 3 . 30 करोड़ रुपयों की संपत्ति को कुर्क किया। इस मामले में पप्पू कुशवाहा पर शातिर किस्म का अपराधी होने, नकली छेना बनाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किये जाने के आरोप लगे हैं।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular