Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य मिजोरम की जनता बदलाव चाहती है: खड़गे

 मिजोरम की जनता बदलाव चाहती है: खड़गे

नई दिल्ली(हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मिजोरम की जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में वहां कांग्रेस एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

खड़गे ने मंगलवार को मिजोरम कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि मिजोरम के हमारे नागरिक बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के पास राज्य में स्थिरता और प्रगति प्रदान करने का रिकॉर्ड है।

मिजोरम में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में खड़गे के साथ-पार्टी नेता राहुल गांधी और मिजोरम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular