Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यमास्क न लगाने वाले 2005 व्यक्तियों से वसूली 2 लाख से अधिक...

मास्क न लगाने वाले 2005 व्यक्तियों से वसूली 2 लाख से अधिक की राशि

गुना। जिले भर में मास्क न लगाने वाले 2005 व्यक्तियों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 2 लाख से अधिक की राशि वसूली की गई है। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सोनम जैन ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर कलेक्टर एस विश्वनाथन द्वारा जारी आदेश के क्रम में 21 मई से 5 जुलाई तक जिले कि विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में 2005 व्यक्तियों पर मास्क नही लगाने के कारण कुल दो लाख 500 रुपये का आर्थिक दण्ड लगाया जाकर राशि वसूल की गयी है। इसमें नगर पालिका गुना में 596, नगर पालिका राघौगढ़ में 102, नगर परिषद आरोन 256, चांचौडा में 471 एवं कुंभराज में 580 व्यक्तियों के खिलाफ आर्थिक दण्ड लगाया जाकर वसूल की गयी राशि शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular