Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मासूम का अपहरण कर परिवार से मांगी फिरौती, मिला शव

 मासूम का अपहरण कर परिवार से मांगी फिरौती, मिला शव

– मासूम का अपहरण, 30 लाख मांगी फिरौती

देवरिया(हि.स.) । सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम का अपहरण कर बदमाशों ने उसके परिवार से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कृष्णा काॅलोनी के बंगल में कसया बाइपास रोड के रहने वाले ईद मोहम्मद उर्फ बकरीदन के परिवार में पत्नी आसमा खातून, बच्चे नासीर (07 ), मुस्कान (12 ), अनस (10 ) और इशरत (8 ) है। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। नासीर शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया में पढ़ता था। चार दिसम्बर को वह घर से और वापस नहीं पहुंचा। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी । बेटे का कही नहीं पता चलने पर घरवालों ने पुलिस को अवगत कराया। परिवार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी ।

मंगलवार को देवरिया-गोरखपुर ओवर ब्रिज के पास बने मजार के पास एक गुमटी पर अपहर्ताओं ने बेटे की सलामती के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने का पत्र चस्पा था। इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के लिए पहुंची और आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी हासिल की है। मजार के पास लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला।

जांच के दौरान पुलिस को देवरिया – हाटा मार्ग पर चैनपुर पेटोल पंप के पास गढे में नासिर का शव मिला है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular