Tuesday, March 31, 2026
Homeधर्म-कर्ममासिक शिवरात्रि पर इस तरह करें भोले शंकर की पूजा

मासिक शिवरात्रि पर इस तरह करें भोले शंकर की पूजा

धर्म कर्म डेस्क

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही माता पार्वती को भी पूजा जाता है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद विशेष दिन होता है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही माता पार्वती को भी पूजा जाता है। यह शिव भक्तों के लिए बेहद विशेष दिन होता है। इस वर्ष यह तिथि आज है। मान्यता है कि अगर आज के दिन शिवजी की पूजा-अर्चना की जाए तो भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। यह व्रत करने से व्यक्ति का आर्थिक और वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किस तरह करें मासिक शिवरात्रि की पूजा।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधिः

हर माह में एक बार मासिक शिवरात्रि आती है। यह दिन शिवजी को समर्पित है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं। फिर नित्यकर्मों और स्नानादि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भोलेनाथ के समक्ष जाकर मासिक शिवरात्रि के व्रत का संकल्प लें। इस दिन मंदिर जाएं। यहां शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। फिर शिवजी को शुद्ध घी, दूध, शक्कर, शहद, दही अर्पित करें। शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करने के बाद शिव परिवार की भी पूजा करें। पहले माता पार्वती, फिर गणेश, फिर कार्तिक और फिर नंदी बैल की पूजा करें। शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा और नारियल अर्पित करें। इसके बाद धूप, दीप जलाएं। फिर शिवजी का स्मरण करें। इसके बाद शिव चालीसा, शिव स्तुति या शिवजी के श्लोक का पाठ करें। इससे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। जो व्यक्ति इस दिन व्रत कर रहे हैं उन्हें पूरे दिन निराहार रहना चाहिए। शाम के समय ही फलाहार किया जा सकता है। फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें : ठंड से बचने के लिए रजाई ओढ़ रहे रामलला और ताप रहे ब्लोअर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular