Wednesday, February 11, 2026
Homeव्यापारमासान्त चार दिन बंद रहेंगे बैंक

मासान्त चार दिन बंद रहेंगे बैंक

बिजनेस डेस्क

नई दिल्ली। आने वाले सात दिनों में 4 दिन सरकारी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे आप निपटा लें वरना लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आरबीआई ने अगस्त 2021 के लिए बैंक छुट्टियों की जो सूची जारी की थी, उसके मुताबिक इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थी। अब इस माह चार छुट्टियां बच गई हैं। इस महीने के अंतिम हफ्ते में चार दिन यानी 28 से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। 28 अगस्त को इस महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 29 अगस्त को रविवार है, जिसके चलते पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 30 अगस्त 2021 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में देश के अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जरूरी नहीं कि इन छुट्टियों की वजह से आपके शहर में भी बैंक बंद रहे, क्योंकि रिजर्व बैंक अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग जोन के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसमें 30 अगस्त, 2021 को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें : दबंगों ने विवादित भूमि पर जबरन रखा टीन शेड, 23 का हुआ चालान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular