गोंडा। भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैज़ रजा सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अलीम अब्बास, नगर अध्यक्ष वली मोहम्मद नगर मंत्री अफजल खान, मोहम्मद लुकमान ,नगर कोषाध्यक्ष आमिर खान, नईम सिद्दीकी ,अखिलेश शुक्ला, अफजल खान आदि लोग मौजूद रहे।
