Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलमाले ने अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा देने...

माले ने अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा देने की मांग

लखनऊ (हि.स.)। भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने ईद से ठीक पहले अयोध्या में दंगा भड़काने की भगवा साजिश की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा देने की मांग की है।

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकारें ‘बुल्डोजर राजनीति’ कर रही हैं, जिसमें नफरत का बुल्डोजर यूपी, मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली के जहांगीरपुरी तक चलाया जा रहा है और मुसलमानों व गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। अन्य भगवा संगठन दंगे भड़काने की साजिश में लगे हैं। अयोध्या की ताजा घटना इसका ज्वलंत प्रमाण है।

अयोध्या की कई मस्जिदों के बाहर 26-27 अप्रैल की देर रात धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्ने आदि दंगा भड़काऊ चीजें फेंकने वाले, यूपी पुलिस के अनुसार, एक भगवा संगठन से जुड़े हिन्दू समुदाय के साजिशकर्ता हैं, जिन्होंने योजना बनाकर और मुस्लिम वेश धरकर यह करतूत की।

माले नेता ने कहा कि शांति व सदभाव को क्षति पहुंचाने वाली ऐसी खुराफाती कार्रवाइयों और विचारों का स्रोत संघ और उससे जुड़े भगवा संगठन हैं, जहां नफरत के पाठ पढ़ाये जाते हैं। इन्हें मोदी-योगी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। रामनवमी के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर प्रधानमंत्री की चुप्पी काबिले गौर है।

कामरेड सुधाकर ने अयोध्या के धैर्यशील और अमन पसंद नागरिकों, खासतौर से अल्पसंख्यक भाइयों को धन्यवाद दिया, जिनकी सूझबूझ से नापाक साजिश विफल हुई। माले नेता ने मिलजुल कर और सौहार्दपूर्वक ईद मनाने की अपील की।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular