Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमालदीव से छुट्टियां मानकर लौटी अनुष्का शर्मा ने साझा की दिलकश तस्वीरें

मालदीव से छुट्टियां मानकर लौटी अनुष्का शर्मा ने साझा की दिलकश तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय करने के बाद अब भारत आ चुकी हैं। लेकिन ऐसा लगता है अनुष्का का दिल अभी भी मालदीव में ही है।

मालदीव से वेकेशन मना कर लौटी अनुष्का ने मांगकवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं ,जिनमें उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है और राउंड हैट लगा रखा है। ब्लैक मोनोकिनी पहने अनुष्का शर्माते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर समुद्र किनारे की है। दूसरी तस्वीर में भी वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। मोनोकिनी में अनुष्का का फिगर कमाल का दिख रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, ‘जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।’

सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यूजर्स अनुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इनपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular