Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

बदायूं(हि.स.)। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर गांव के पास गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर गांव के रहने वाले 52 साल के किसान सोहन पाल गुरुवार सुबह खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रेलवे लाइन के करीब गुजर रहे थे। तभी बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान सोहन पाल की मौत हो गई। सोहन पाल की मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सोहन पाल के बेटे नंदराम ने बताया कि उनके पिता गुरुवार सुबह गेहूं की फसल की रखवाली करने जा रहे थे। तभी बरेली चंदौसी रेलवे लाइन पर बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद सिंह/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular