Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमार्च माह में देखने को मिले दो हीट वेव (लू), अप्रैल में...

मार्च माह में देखने को मिले दो हीट वेव (लू), अप्रैल में भी गर्मी का जारी रहेगा सितम

कानपुर (हि.स.)। मार्च का महीना मौसम में बदलाव का महीना होता है, लेकिन इस साल मार्च में दो हीट वेव (लू) देखने को मिले थे। देश में मौसम की पहली गर्मी की लहर 11 मार्च से 19 मार्च तक थी। अगली लहर जो 27 मार्च को शुरू हुई, वह 12 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिससे यह सीजन में अब तक की सबसे लंबी गर्मी की लहर बन गई।

कानपुर में चार अप्रैल से गर्मी की लहर पूरे अप्रैल मै सामने आई और 27 अप्रैल तक लगातार बनी है आगे भी बनी रहने की सम्भावना है इस महीने राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। यह बातें बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एस एन सुनील पाण्डेय ने कही।

बताया कि राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कानपुर मण्डल सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को प्रभावित करते हुए एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करने वाली गर्मी की लहर बुधवार से शुरू होने वाली है और यह मई की शुरुआत तक रह सकती है। इस गर्मी की लहर का मतलब होगा कि भारत ने इस साल मार्च और अप्रैल के दौरान लगभग 30 दिनों तक लू की स्थिति का अनुभव किया। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्रों, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में शुरुआती लू की स्थिति के साथ यह गर्मी का मौसम असामान्य रूप से गर्म रहा है।

डा. पाण्डेय बताते हैं कि आमतौर पर जम्मू, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कानपुर मण्डल सहित पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में अप्रैल की दूसरे पखवारे के बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगती है। मई और जून के दौरान यहां गर्मियां चरम पर होती हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में आने पर गर्मी कम हो जाती है।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular