हरदोई (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के पास बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी अरुण गुप्ता (25) भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री था। वह अपने दोस्त आलूथोक निवासी प्रखर गुप्ता उर्फ गोलू ( 24) वैभव मिश्रा (22), हर्ष मिश्रा(23) और शलपुरी निवासी राज ठाकुर (23) के साथ कार से निकला था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के पास बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि वैभव और हर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
अम्बरीश/दीपक
