Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत, चालक की...

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पिता व पुत्र की मौत, चालक की पत्नी जख्मी

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर परसिया बहोरीपुर गांव स्थित कारेदेव मंदिर के पास रविवार शाम को मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक की पत्नी जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है। वही ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार बताया जा रहा है। लोगो की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अयाह ग्रामसभा के रानीजोत मजरे के निवासी 25 वर्षीय बाबू अपने पत्नी एवं 5 वर्षीय पुत्र को बाइक से लेकर इटियाथोक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में पर्सिया बहोरीपुर गांव के पास अयाह की तरफ से इटियाथोक की ओर जा रहे गन्ना लदे ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई। मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक बाबू समेत उसके पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दोनो के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular