Saturday, March 28, 2026
Homeव्यापारमारुति सुजुकी ने 25 हजार रुपये में शुरू की इनविक्टो कार की...

मारुति सुजुकी ने 25 हजार रुपये में शुरू की इनविक्टो कार की बुकिंग

नई दिल्ली(हि.स.)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी प्रीमियम यूटिलिटी कार इनविक्टो की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग 25 हजार रुपये के भुगतान के साथ कराई जा सकती है।

एमएसआई ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि नई इनविक्टो एमपीवी 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस कार की बुकिंग 25 हजार रुपये के भुगतान के साथ मारुति की वेबसाइट या कंपनी के प्रीमियम रिटेल आउटलेट ‘नेक्सा शोरूम’ के जरिए कराई जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस गाड़ी की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने जारी बयान में कहा कि थ्री-रो एसयूवी/एमपीवी खंड का बाजार पिछले वित्त वर्ष में 2.58 लाख इकाइयों का था। इसमें 20 लाख रुपये से महंगी गाड़ियों की बिक्री 1.2-1.25 लाख इकाई रही थी। एमएसआई 20 लाख रुपये से महंगे वाहनों की श्रेणी में पैर जमाने की कोशिश कर रही है, जबकि 20 लाख रुपये तक की श्रेणी में उसका वर्चस्व है।

प्रजेश शंकर/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular