Saturday, March 7, 2026
Homeव्यापारमारुति की पुरानी कारों की बिक्री का आंकड़ा 50 लाख इकाई के...

मारुति की पुरानी कारों की बिक्री का आंकड़ा 50 लाख इकाई के पार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) का पुरानी (सेकंड हैंड) कारों की बिक्री का आंकड़ा 50 लाख इकाइयों को पार कर गया है। कंपनी ने अपने पुरानी कारों का कारोबार ‘ट्रू वैल्यू’ 2001 में शुरू किया था।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी-विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उद्योग में 22 साल पूरे करने के साथ ट्रू वैल्यू देश का सबसे भरोसेमंद पुरानी कारों का कारोबार बन गया है। उन्होंने बताया कि अब ट्रू वैल्यू के ग्राहकों की संख्या 50 लाख इकाइयों को पार कर गई है। मारुति का ट्रू वैल्यू फिलहाल देश के 281 शहरों में मौजूद हैं। देशभर में इसके आउटलेट या शोरूम की संख्या 560 है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular