Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती 31 अगस्त को करेंगी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

मायावती 31 अगस्त को करेंगी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती बुधवार (31 अगस्त) को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना चाहती हैं। इसी के चलते उन्होंने जिला प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों को सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया था। सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा था।

सूत्रों से यह खबर है कि कई जिलों में चले इस अभियान में सफलता नहीं मिली है।31 अगस्त को होने वाली बैठक में मायावती ने चल रहे सदस्यता अभियान को रिपोर्ट देखेंगी। रिपोर्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लापरवाह प्रभारियों को हटाया भी जा सकता है। हालांकि बैठक को लेकर अभी तक पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular