लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने “भारत जोड़ो यात्रा’ में आमंत्रण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी धन्यवाद दिया है। साथ ही यात्रा के सफल होने ही शुभकामनाएं दी हैं।
मायावती ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर “भारत जोड़ो यात्रा’’ के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राहुल द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद भी दिया है।
इससे कुछ ही घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को “भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए शुभकामनाएं दी थी। कहा था कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वह सकारात्मक सत्य है, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है कि यह यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
दीपक वरुण
