Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी प्रकरण पर...

मायावती ने राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की नीलामी प्रकरण पर कांग्रेस को घेरा

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान के भीलवाड़ा में स्टॉम्प पेपर पर लड़कियों की निलामी के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पंचायतों में लड़कियों की स्टाम्प पेेपर पर कर्ज अदाएगी सम्बंधी खरीद-फरोख्त सामाजिक व सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाली यह अतिदुःखद घटना। क्या ‘लड़की हूं लड़ सकती हूँ’ का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी व उनकी राज्य सरकार का लड़कियों के प्रति यही असली क्रूर रूप है ?

विभिन्न आयोगों द्वारा इस घटना के सम्बंध में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करना उचित किन्तु यह इसका समुचित हल नहीं। बल्कि वहां की कांग्रेसी सरकार को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ इस शर्मनाक घटना पर महिला समाज व राज्य की जनता से भी तुरन्त माफी मांगनी चाहिये।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular