Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मायावती ने मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक

 मायावती ने मणिपुर की घटना को बताया शर्मनाक

लखनऊ (हि.स.)। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने और यौन उत्पीड़न के मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने घटना कड़ी निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार और मणिपुर के मुख्यमंत्री पर तीखी टिप्पणी की है।

मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि ‘मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिन्तित है। महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है, किन्तु क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी ?’

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular