Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने बढ़ाया उमाशंकर सिंह का कद, विधानमंडल दल का नेता बनाया

मायावती ने बढ़ाया उमाशंकर सिंह का कद, विधानमंडल दल का नेता बनाया

बलिया(हि. स.)। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह को विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया है। बसपा सुप्रीमो द्वारा उमाशंकर सिंह का कद बढ़ाए जाने पर पार्टी नेताओं में खुशी की लहर है।

उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा के सिंबल पर विधायक चुने गए हैं। क्षेत्र में लोगों की दिल खोलकर मदद करने के लिए जाने जाने वाले उमाशंकर सिंह इसके पहले बसपा विधानमंडल दल के उपनेता रहे हैं। चाहे बसपा की सरकार रही हो नहीं, उमाशंकर सिंह ने पार्टी के प्रति वफादारी में कोई कमी नहीं की।

माना जा रहा है कि मायावती के उन्हें इसी बात का इनाम दिया है। बसपा के कोऑर्डिनेटर डाॅ. मदन राम ने उमाशंकर सिंह को बसपा विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। मदन राम ने कहा कि उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में विधानसभा में मायावती जी के विकासशील विचारों व बसपा की सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय की नीतियों की आवाज बुलंद होगी। साथ ही संगठन को नई ऊर्जा और बल मिलेगा। रसड़ा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular