Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने बकरीद पर देशवासियों को दी दिली मुबारकबाद

मायावती ने बकरीद पर देशवासियों को दी दिली मुबारकबाद

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ईद-अल-अज़हा (बकरीद) पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में एक बार फिर उन्होंने मुस्लिम समुदाय को साधने का प्रयास किया है।

रविवार को मायावती ने ट्वीट किया, ”समस्त देशवासियों व खासकर मुस्लिम समाज के सभी भाई-बहनों को ईद-अल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। मुल्क के अन्य सभी लोगों की तरह उन्हें भी सुखी़, सम्पन्न व शान्त जीवन की शुभकामनाएं। अपनी खुशियों में पड़ोसी गरीबों व मजलूमों आदि को भी जरूर शामिल करें।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular