Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने तेलंगाना सरकार को दी नसीहत

मायावती ने तेलंगाना सरकार को दी नसीहत

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने तेलंगाना में क्लास 10 के सोशल साइंस की किताबों पर छपे संविधान की प्रस्तावना की गलती को आड़े हाथों लिया है। इसी के बहाने मायावती ने सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि पवित्र संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का होना जरूरी है।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “तेलंगाना में क्लास 10 के सोशल साइन्स की किताबों के कवर पर छपे संविधान के प्रस्तावना में छेड़छाड़ व उससे ‘सेक्युलर’, ‘सोशलिस्ट’ शब्द का गायब होना सरकार की निष्ठा व कार्यकलाप पर सवाल खड़े करता है। ऐसी लापरवाही गंभीर मामला है। सरकार ध्यान दे। पवित्र संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जरूरी है।”

उपेन्द्र/मोहित/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular