Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने तेलंगाना के भाजपा विधायक के बयान को बताया शर्मनाक

मायावती ने तेलंगाना के भाजपा विधायक के बयान को बताया शर्मनाक

लखनऊ (हि.स.)। तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक टी. राजा सिंह को विवादित बयान के मामले में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा विधायक के विवादित बयान मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि अभी भाजपा से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैग़म्बर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठण्डा भी नहीं हो पाया है कि भाजपा के अन्य नेता वही कर रहे हैं। तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है। यह अति-शर्मनाक व घोर निन्दनीय है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि हालांकि भाजपा विधायक को मंगलवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित व नियंत्रित रखकर देश में अमन-शान्ति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular