Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती को कांग्रेस के बजाए भाजपा से सवाल करना चाहिए : संजय...

मायावती को कांग्रेस के बजाए भाजपा से सवाल करना चाहिए : संजय सिंह

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सुप्रीमो मायावती द्वारा प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा पर सवाल उठाये जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मायावती विपक्ष में है, उन्हें कांग्रेस के बजाय भाजपा सरकार पर सवाल करना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आते ही भाजपा सरकार धर्म और जाति की बात करने लगी है। सरकार के मंत्री ध्रुवीकरण की कोशिश करने में जुट गए हैं। यह सरकार की विफलता को ही दर्शाता है। ज्यादातर मंत्री अपने मंत्रालय में किए गए कामों को बताने में फेल हैं। क्योंकि उनके मंत्रालय में सही ढंग से काम नहीं हुआ है और ही ना ही निर्धारित लक्ष्य पूरा किया गया है। सरकार रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई।

संजय सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर है, किसान को लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है। लोगों की कमाई कम हो गई है और महंगाई बहुत बढ़ गई है, मगर सरकार का ध्यान जनता के कल्याण के बजाय चुनाव प्रचार पर है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है। इसलिए हमें उम्मीद है कि जनता का विश्वास जीतने में हम कामयाब होंगे और सरकार बनाएंगे। सरकार बनाने पर कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञाएं पूरी करेगी और उत्तर प्रदेश का विकास करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular